खबरों में बीकानेर
बीकानेर : आम बजट के विरुद्ध श्रमिक संगठनों का विरोध प्रदर्शन

बीकानेर : आम बजट के विरुद्ध श्रमिक संगठनों का विरोध प्रदर्शन
बीकानेर 05.02.2025 बुधवार
केन्द्रीय बजट के विरुद्ध केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के राष्ट्रीय आह्वान पर आज बीकानेर में जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष केन्द्रीय श्रमिक संगठनों ने केन्द्रीय बजट के विरोध में प्रर्दशन किया ।
केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के अनुसार प्रस्तुत बजट कारपोरेट परस्त और श्रमिक, किसान विरोधी है। बजट में युवाओं की बेरोजगारी दूर करने के लिए कोई दृष्टि नहीं है। सार्वजनिक सेवाओं शिक्षा स्वास्थ्य में कम बजट के कारण आम लोगों की इन सेवाओं पर पहुँच और कम होगी। बीमा श्रेत्र में सौ फीसद विदेशी निवेश की धोषणा से हमारी अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पडेगा । रेलवे बजट में कटौती, मनरेगा फण्ड में बढोत्तरी नहीं करना और ईज आफॅ डूईंग बिजनेस के नाम पर सरकार नियोक्ताओं के पक्ष में नीतियों को आगे बढा रही है, आयकर की छूट दिखावा है ।
बजट की दिशा स्पष्ट है कि वह कारपोरेट परस्त और आम अवाम के विरुद्ध है।
आज के प्रदर्शन में एटक के महासचिव अब्दुल रहमान कोहरी, अध्यक्ष प्रसन्न कुमार, बैंक यूनियन के वाई के शर्मा योगी, राम देव राढौड सीटू के मूलचन्द खत्री, रोडवेज यूनियन के श्यामदीन, किसन सिंह, भागीरथ , रोडवेज रिटायर्ड एसोसिएशन के गिरधारी लाल, हनुमंत, बालकिशन। होटल एवं रेस्टोरेंट यूनियन लालगढ़ के परबत सिंह, प्रहलाद, श्रवण सिंह, देवी सिंह। मोहता रसायनशाला लेबर यूनियन के द्वारका प्रसाद, दानीराम, काशीराम के साथ भाकपा के जिला सचिव अविनाश व्यास भी थे।
वरिष्ठ नेता काॅ योगी एवं काॅ प्रसन्न कुमार ने सम्बोधित करते हुए बजट के बारे में बताया कि किस तरह से यह निजीकरण को बढ़ावा देने वाला है और आम जनता के सपनों पर पानी फेरने वाला है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...