खबरों में बीकानेर

डाडा पम्माराम साहिब जी का मेला और 31वां महान वार्षिक संत समागम 6 फरवरी से
कलश यात्रा, भागवत कथा 5 से
डेरा श्रीमान 1008 डाडा पम्माराम साहिब जी अनूपगढ , जिला अनूपगढ़ (राजस्थान)
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमान 1008 डाडा पम्माराम साहिब जी का मेला
6 फरवरी 2025 से 12 फरवरी 2025 तक बड़े धूमधाम व हर्षोउलास के साथ मनाया जा रहा है जिसमे प्रभु गुणगान की अमृतवर्षा होगी
जिसमे श्री गुरुग्रन्थ साहिब का सप्ताहिक पाठ 6 फरवरी 2025 को प्रातः 09.15 पर प्रारम्भ होकर 12 फरवरी 2025 को प्रातः 10.15 पाठ का भोग पड़ेगा। साथ ही भागवत कथा का वाचन डा० लवी मैत्रयी (श्री धाम वृन्दावान वाले) द्वारा 5 फरवरी से 11 फरवरी को रोजाना दोपहर 2बजे से सांय 6बजे तक किया जायेगा
भव्य् कलश यात्रा 5 फरवरी को प्रातः 10.15 बजे स्थानीय शिव मंदिर से कथा स्थल तक निकलेगी
सातो दिन प्रभु सिमरन की अमृत वर्षा होगी व गुरु का लंगर अटूट बरतेगा
सभी श्रद्धालुओ से निवेदन है की संत समागम मे पहुँच कर डाडा जी का आशीर्वाद प्राप्त कर अपना जीवन सफल बनावे
प्रबन्धक कमेटी डेरा डाडा पम्माराम जी साहिब अनूपगढ




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...