खबरों में बीकानेर
जय भास्कर के उद्घोष के साथ निकली भगवान सूर्यनारायण की रथयात्रा, 14 बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार

जय भास्कर के उद्घोष के साथ निकली भगवान सूर्यनारायण की रथयात्रा, 14 बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार
बीकानेर। जय भास्कर की गूंज के साथ सूर्य सप्तमी मंगलवार सुबह शाकद्वीपीय समाज द्वारा भगवान सूर्यनारायण की रथयात्रा निकाली गई।
श्रीलक्ष्मीनाथजी मंदिर से प्रारंभ हुई सूर्य भगवान की रथ यात्रा चूड़ी बाजार, भट्टड़ों का चौक, सेवगों का चौक, साले की होली, जसोलाई, मोहता चौक, आसानिया चौक, रांगड़ी चौक व बड़ा बाजार होते हुए वापस लक्ष्मीनाथजी मंदिर पहुंची। ऊंट-घोड़ों पर समाज के बच्चे साफा बांधे व ढोल-ताशों के साथ जय भास्कर के जयघोष के साथ यह शोभायात्रा निकाली गई। कई स्थानों पर रथ पर विराजित सूर्य भगवान का सामाजिक बंधुओं ने पूजन किया तथा पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर के गणेश मंदिर परिसर में 14 बटुकों का यज्ञोपवित संस्कार सम्पन्न किया गया। सूर्य यज्ञ में सामाजिक बन्धुओं ने एक हजार आहुतियां प्रदान कर पूजा-अर्चना की।
सूर्य सप्तमी महोत्सव पर समाज की 24 विभुतियों का सम्मान किया गया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...