खबरों में बीकानेर
श्री जुबिली नागरी भंडार के 118वें स्थापना दिवस एवं वसंतोत्सव पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह का भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ समापन हुआ

श्री जुबिली नागरी भंडार के 118वें स्थापना दिवस एवं वसंतोत्सव पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह का भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ समापन हुआ
बीकानेर 03 फ़रवरी,2025
श्री जुबिली नागरी भण्डार ट्रस्ट के 118वें स्थापना दिवस एवं वसंतोत्सव के अवसर पर आयोजित हो रहे तीन दिवसीय वासंतिक समारोह के अंतिम दिन नागरी भण्डार स्थित सरस्वती मंदिर प्रांगण में भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई, जिसमें संगीत की स्वर लहरियों एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समस्त आगंतुकों को भाव विभोर कर दिया।
समारोह की अध्यक्षता अध्यक्ष विद्यासागर आचार्य ने की। विशिष्ट अतिथि लोक गायक नियाज़ हसन थे।
संगीतज्ञ गौरी शंकर सोनी , ख़ुशी पंचारिया शिवानी सोनी चंद्रशेखर चांवरिया यश्विता पारीक नन्हे कलाकार आरव सहित अनेक युवा एवं बाल कलाकारों ने गीत संगीत की प्रस्तुतियां दी ।
विजयलक्ष्मी ने जयपुर घराने की नृत्य प्रस्तुति और जयश्री तरफदार ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया ।
पुखराज शर्मा आयोजन संयोजक अहमद बशीर सिसोदिया ने वाद्ययंत्रों पर संगत की।
चित्रकला प्रदर्शनी के साथ तीन दिवसीय समारोह का भी समापन हुआ। संचालन अब्दुल शकूर सिसोदिया बीकाणवी एवं गौरी शंकर सोनी ने संयुक्त रूप से किया
सांस्कृतिक संध्या में नागरी भण्डार के व्यवस्थापक नंदकिशोर सोलंकी,एल.एन. सोनी,ज्ञानेश्वर सोनी,कमल रंगा, सहित बड़ी संख्या में संस्कृतिकर्मी उपस्थित थे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...