खबरों में बीकानेर
कार्मिक प्रतिनियुक्ति पर लेने के खिलाफ :
नगर निगम कर्मचारी फैडरेशन ने जिला कलक्टर एवं नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष को दिया ज्ञापन

नगर निगम कर्मचारी फैडरेशन ने जिला कलक्टर एवं नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष को दिया ज्ञापन
बीकानेर, 2 जनवरी। नगर निगम कर्मचारी फैडरेशन ने गुरुवार को जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष को नगर निकायों में अन्य विभागों के सेवा वर्ग के अधिकारियों कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर लेने के निर्णय को वापस लेने के लिए ज्ञापन दिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार छाबा, अध्यक्ष महेश आचार्य, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक झा, संरक्षक शिवलाल तेजी, मंत्री गजराज चांवरिया एवं अशोक सिंह राठौड़ तथा वि.सदस्य वरूण प्रताप सिंह भदौरिया मौजूद रहे।
निगम कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष महेश आचार्य ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग द्वारा नगरीय निकाय में विभिन्न सेवा संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के रिक्त पदों को प्रतिनियुक्ति तथा संविदा से भरने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका अधिनियम एवं निकायों से संबंधित अन्य नियम-विनियम की जानकारी विभाग के ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ही होती है। ज्ञापन में इन पदों पर स्वायत्त शासन विभाग के ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगाया जाने के लिए लिखा गया है। आचार्य ने बताया कि प्रतिनियुक्ति अथवा संविदा से आये हुए कर्मचारियों में विभाग से संबंधित प्रशासनिक अनुभव एवं नगर निकायों से सबंधी नियमों की जानकारी का अभाव होगा। ऐसी स्थिति में गैर अनुभवी तथा अप्रशिक्षित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नगर निकायों में बिठाने से अनियमितता एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। जिससे राज्य सरकार की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...