खबरों में बीकानेर
चीन में कोरोना जैसे वायरस का कहर,
आशंकित न हों - विशेषज्ञ मान रहे, यह ऐसी कोई सीरियस बीमारी नहीं, सावधानी जरूरी

चीन में कोरोना जैसे वायरस का कहर,
आशंकित न हों - विशेषज्ञ मान रहे, यह ऐसी कोई सीरियस बीमारी नहीं, सावधानी जरूरी
नईदिल्ली । ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस वायरस तेजी से चीन में पांव पसार रहा है। विशेष रूप से बच्चों में इस वायरस का असर दिखाई दे रहा है। लोगों की चिंता और जिज्ञासा है कि भारत में भी क्या यह वायरस प्रभावित करेगा ? इस चिंता और सवाल को एक तरफ करते हुए डीजीएचएस ने स्थित स्पष्ट कर दी है । कुछ लोगों में फ्लू जैसे सिंप्टोम्स हो सकते हैं, खास तौर से ज्यादा बुजुगों और 1 साल से कम वाले बच्चों में, लेकिन यह ऐसी कोई सीरियस बीमारी नहीं है।
शुक्रवार (3 जनवरी, 2024) को चाइना मेमेटान्यूमोवायरस आउटब्रेक पर डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज डॉक्टर अतुल गोयल ने जानकारी देते हुए बताया, चाइना में मेटान्यूमोवायरस का आउटब्रेक है और सीरियस है, लेकिन हमें ऐसा नहीं लगता कि क्योंकि यहां मेटान्यूमोवायरस एक नार्मल रेस्पिरेटरी वायरस है, जो जुकाम जैसी बीमारी करता है या कुछ लोगों में फ्लू जैसे सिंप्टोम्स हो सकते हैं, खास तौर से ज्यादा बुजुगों और 1 साल से कम वाले बच्चों में, लेकिन यह ऐसी कोई सीरियस बीमारी नहीं है, जिससे बहुत चिंता करने की जरूरत है। सर्दी के दिनों में रेस्पिरेटरी वायरस इन्फेक्शन होते है। हमारे

अस्पताल और इंस्टीट्यूशंस इसको हैंडल करने के लिए तैयार है। बेड्स और ऑक्सीजन की अवैलबलिटी है। इसमें स्पेसिफिक कोई दवाइयां नहीं चाहिए होती हैं क्योंकि इसके अगेंस्ट कोई स्पेसिफिक एंटीवायरल ड्रग नहीं है।
उधर,
चीन से आ रही बहुत सी रिपोर्टस के मुताबिक एचएमपीवी वायरस बहुत तेजी से वहां फैल रहा है, जिसकी वजह से वहां अस्पतालों में भी लोगों को काफी समस्या हो रही है।
कई एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस वायरस में सिंप्टोम्स कोविड-19 जैसे ही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे अस्पताल के वीडियो
सोशल मीडिया पर भीड़ वाले अस्पतालों के वीडियो वायरल हो रहे हैं, लेकिन माओ निंग का कहना है कि यह एक हर साल की घटना है जो सर्दियों के दौरान होती है। पिछले कुछ महीनों से चीन में मौसम भी काफी ठंडा रहा है, जो इस प्रकोप का कारण हो सकता है।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...