खबरों में बीकानेर
बीकानेर : बापू को पुष्पांजलि : शहीद दिवस पर गांधी पार्क सहित अनेक जगह आयोजित हुए कार्यक्रम

बापू को पुष्पांजलि : शहीद दिवस पर गांधी पार्क में आयोजित हुआ कार्यक्रम
बीकानेर, 30 जनवरी। शहीद दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा गांधी पार्क में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रामधुनी और बापू के प्रिय भजनों की प्रस्तुतियां राजस्थान राज्य स्काउट गाइड के प्रतिनिधियों द्वारा दी गई। जिला कलेक्टर ने कुष्ठ दिवस के अवसर पर कुष्ठ रोग से बचाव और इसके प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संचालन संजय पुरोहित ने किया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव, नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लोकेश गुप्ता, तहसीलदार श्रीमती राजकुमारी आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस ने प्रतिमा स्थल पर किया कार्यक्रम, रखा दो मिनट का मौन
बीकानेर 30 जनवरी - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 77 वी पुण्यतिथि शहीद दिवस पर आज बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त कार्यक्रम प्रतिमा स्थल गांधी पार्क पर आयोजित हुआ।
कांग्रेस जनों ने वैष्णव जन ते तेने कहिए, और रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम की धुनी पर सामूहिक कीर्तन किया और अंत में ठीक 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...