खबरों में बीकानेर
लैब टैक्नीशियन संवर्ग के पद बढ़ाए जाएं

लैब टेक्नीशियन संवर्ग के पदों (LT, SLT,TA, STA) मे बढ़ोतरी हेतु ओर पुराने स्टफिंग पैटर्न में बदलाव हेतु देवेंद्र जी चौधरी संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जॉन बीकानेर डिप्टी कंट्रोलर राहुल हर्ष , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर , नवल किशोर गुप्ता mnjy नोडल अधिकारी बीकानेर सुनील हर्ष अधीक्षक जिला अस्पताल बीकानेर को अखिल राजस्थान लैब टेक्नीशियन संघ बीकानेर ने ज्ञापन मांग पत्र के रूप में दिया । इस मांग को जयपुर उच्च अधिकारियों तक भिजवाने का आश्वासन भी मिला । संगठन ने अपने स्तर पर भी निदेशक जन स्वास्थ्य, निदेशक अराजपत्रित जयपुर को भी ज्ञापन प्रेषित किया । जिलाध्यक्ष महावीर प्रसाद सारस्वत ने बढ़ती निःशुल्क जांचों की संख्या ओर बढ़ते दायरा का हवाला दिया । संगठन महामंत्री सुनील कुमार वर्मा , संजय द्विवेदी, गोपाल लाल कुमावत, आलोक व्यास ने मेन पावर की कमी की बात रखी ।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...