खबरों में बीकानेर
बीकानेर आकर डॉ मनमोहन सिंह जी ने मुझे सर्वाधिक नम्बर दिए - चावला

बीकानेर आकर डॉ मनमोहन सिंह जी ने मुझे सर्वाधिक नम्बर दिए - चावला
एक सामान्य पृष्ठभूमि से निकलकर अर्थशास्त्री, रिजर्व बैंक के गवर्नर, वित्त मंत्री, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं प्रधानमंत्री तक का आपका सफर सभी के लिए प्रेरणादायक है। आपको हमेशा याद किया जाएगा डॉ मनमोहन सिंह जी। जब आप अर्थशास्त्री के रूप में पंजाब यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिस्ट के हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट थे तब आप हमारा वाइवा लेने बीकानेर आए थे तब हम डूंगर कालेज में एम. ए अर्थशास्त्र फाइनल के छात्र थे आपने मेरा एक घंटे तक इंटरव्यू लिया। मैं काफ़ी नर्वस हो रहा था लेकिन बिशन सिन्हा साहब ने मेरा हौंसला बढ़ाया। कहा कि तुम्हारा वाइवा बहुत बढ़िया रहा और मनमोहन सिंह जी ने मुझे सर्वाधिक नम्बर दिए और मैं राजस्थान में एम ए अर्थशास्त्र में तीसरे नम्बर पर रहा। आपको कैसे भुलाया जा सकता है।आपके आशीर्वाद से ही आज हम अपने स्थान तक पहुँचे है आप भुलाए नहीं भूलेंगे। आपको हमारा शत शत नमन। —— मनोहर चावला





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...