खबरों में बीकानेर
कांग्रेस नेता श्रीलाल व्यास का निधन

कांग्रेस नेता श्रीलाल व्यास का निधन
बीकानेर 28 दिसंबर 2024 शनिवार
शहर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास (श्रीभा) का आज हार्ट अटैक से निधन हो गया। व्यास अपने दोस्त के घर उसकी पत्नी का शोक जताने गए थे। वहां बेहोश हो जाने पर व्यास को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।
उनकी अंतिम यात्रा नत्थूसर गेट के बाहर गवरा देवी मोक्षधाम तक गई।
श्रीलाल व्यास को अंतिम विदाई देने पहुंचे लोगों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रमुखजन शामिल थे ।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...