खबरों में बीकानेर
शहर की तीन विभूतियों को सम्मानित किया

शहर की तीन विभूतियों को सम्मानित किया
प्रेरणा प्रतिष्ठान द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. नृसिंह बिन्नानी, खेल के क्षेत्र में आत्माराम भाटी और बियर्ड मैन के रूप में प्रसिद्ध चन्द्र प्रकाश व्यास को सम्मानित किया गया ।
सुन्दर कौर व्यास सम्मान प्रो. डॉ. नरसिंह बिन्नानी को, राजरतन सम्मान आत्माराम भाटी को और अमर कीर्ति शिखर सम्मान चन्द्र प्रकाश व्यास को प्रदान किया गया ।
समारोह में प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो. डॉ. अजय जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, साहित्यकार राजेन्द्र जोशी, कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार, कवियत्री डॉ. कृष्णा आचार्य सहित बड़ी संख्या में सृजनधर्मियों की उपस्थिति रही।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...