खबरों में बीकानेर
प्रेस कॉन्फ्रेंस : 31 दिसंबर तक पाणिग्रहण में शिविर - राम कथा एवं प्रवचन
आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा व्यक्तित्व विकास व नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों की अभिवृद्धि का अभिनव प्रयास
भटनागर ने एक सवाल के जवाब में बताया कि शीतकालीन अवकाश को देखते हुए शिविर में भागीदारी के लिए अनिवार्यता नहीं रखी गई है । अभिभावकों की स्वीकृत के बाद स्वैच्छिक रूप से विद्यार्थी शिविर में भाग ले रहे हैं

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास तथा नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों की स्थापना के उद्देश्य पूर्ति के लिए आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीएमडी सुभाष स्वामी के मार्ग निर्देशन में पांच दिवसीय शिविर का आयोजन 25 से 31 दिसंबर तक किया जा रहा है। होटल पाणिग्रहण रानी बाजार में राम कथा होगी। पहले ही दिन से विद्वानों, विषय विशेषज्ञों एवं बीकानेर के प्रबुद्ध जनों का सान्निध्य ग्रुप के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्राप्त हो रहा है। साथ ही सायंकालीन सत्र में राम कथा एवं प्रवचन श्रवण का लाभ भी मिल रहा है ।
इस संदर्भ में आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयाना भरतपुर से आए आचार्य रवि शंकर ने जानकारी दी कि
25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सुबह साढ़े आठ बजे व शाम को आयोजित दो सत्रों के इस कार्यक्रम में आरएसवी ग्रुप आफ स्कूल्स की 300 बालिकाएं एवं 350 बालक व शिक्षक लाभ ले रहे हैं।
शिविरार्थियों को व्यायाम, व्यक्तित्व विकास के बारे में अवगत करवाते हुए समय के सदुपयोग, प्रतिदिन नियमित कार्य करने तथा महत्वपूर्ण कार्यों को उचित समय प्रदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। स्मृति वृद्धि के लिए ध्यान करवाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने स्वास्थ्य तथा ज्ञान के प्रति सजग रहना ही चाहिए । गलत नहीं है।
इस अवसर पर मौजूद सीईओ रविंद्र भटनागर ने एक सवाल के जवाब में बताया कि शीतकालीन अवकाश को देखते हुए शिविर में भागीदारी के लिए अनिवार्यता नहीं रखी गई है । अभिभावकों की स्वीकृत के बाद स्वैच्छिक रूप से विद्यार्थी शिविर में भाग ले रहे हैं।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...