खबरों में बीकानेर
रोमांचक हुआ 30वां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल

रोमांचक हुआ 30वां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का सेमीफाइनल
खिताबी भिड़ंत बीकानेर और जयपुर के बीच होगी
बीकानेर।30 वाँ राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट की खिताबी भिड़ंत बीकानेर और जयपुर के बीच होगी। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में बीकानेर ने जोधपुर तथा जयपुर ने हनुमानगढ़ को मात दी।मीडिया प्रभारी हर्षित बिस्सा ने बताया पहला सेमीफइनल मैच डीएफए जोधपुर व बीकानेर फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें बीकानेर फुटबॉल क्लब ने डीएफए जोधपुर को 6- 0 से हराया। बीकानेर के अमित ने बेहतरीन गोल करके बीकानेर को 1-0 से बढ़त दिलाई तो वही बीकानेर फुटबॉल क्लब टीम के विपिन ने दूसरा गोल किया। उसी के साथ तीसरा गोल बीकानेर फुटबॉल क्लब के गौतम ने किया और साथ ही सेकंड हाफ की शुरुआत के 2 मिनट मे ही बीकानेर फुटबॉल क्लब को पेनल्टी मिली वही अमित ने एक और गोल कर के टीम को 4-0 से बढ़त दिलाई और इसी के साथ बीकानेर फुटबॉल क्लब के संतोष ने एक शानदार गोल कर के बीकानेर फुटबॉल क्लब को 5-0 से बढ़त दिलाई इसी के साथ संतोष ने बीकानेर फुटबॉल क्लब को 1 और गोल से टीम को 6-0 से बढ़त दिलाई और बीकानेर फुटबॉल क्लब ने इस मैच को जीता। आज के मैच के मैन ऑफ़ दी मैच डीएफए जोधपुर के हर्ष रहे। दूसरा सेमीफाइनल डीएफए हनुमानगढ़ व एलीट जयपुर के मध्य खेला गया। जिसमें एलिट जयपुर 2- 0 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।मैच के दूसरे हाफ मे एलीट जयपुर के महिपत ने शानदार 2 गोल कर के अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। इसी क्रम मे एलीट क्लब जयपुर 2-0 से विजय रही। मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार डीएफए हनुमानगढ़ के सचिन को दिया गया।
साथ ही वरिष्ठ खिलाडी से सम्मानित तुलसी दास शर्मा को किया गया समिति के सचिव भरत पुरोहित ने बताया की कल होने वाला फाइनल मुकाबला बीकानेर फुटबॉल क्लब Vs एलिट क्लब जयपुर के मध्य दोपहर 3 बजे पुष्करणा ग्राउंड मे खेला जायेगा | फाइनल मैच के मुख्यातिथि अर्जुन अवार्डी मगन सिंह राजवी होंगे। अध्यक्षता देव किशन चांडक करेंगे। विशिष्ट अतिथि राजेश चुरा ओर दिलीप सिंह शेखावत सचिव राजस्थान फुटबॉल संघ होंगे। यह जानकारी क्लब के स्वागत कर्ता राजेंद्र चाण्डक ने दी |मैच से पूर्व मास्टर बच्ची क्लब के वरिष्ट उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास (श्री भा ) को श्रद्धांजलि अर्पित की।
रोमांचक हुआ 30वां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आज पहला सेमीफाइनल मैच DFA जोधपुर Vs बीकानेर फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया बीकानेर फुटबॉल क्लब के अमित ने बेहतरीन गोल करके बीकानेर को 1-0 से बढ़त दिलाई तो वही बीकानेर फुटबॉल क्लब टीम के विपिन ने दूसरा गोल किया उसी के साथ तीसरा गोल बीकानेर फुटबॉल क्लब के गौतम ने किया और साथ ही सेकंड हाफ की शुरुआत के 2 मिनट मे ही बीकानेर फुटबॉल क्लब को पेनल्टी मिली वही अमित ने एक और गोल कर के टीम को 4-0 से बढ़त दिलाई और इसी के साथ बीकानेर फुटबॉल क्लब के संतोष ने एक शानदार गोल कर के बीकानेर फुटबॉल क्लब को 5-0 से बढ़त दिलाई इसी के साथ संतोष ने बीकानेर फुटबॉल क्लब को 1 और गोल से टीम को 6-0 से बढ़त दिलाई और बीकानेर फुटबॉल क्लब ने इस मैच को जीताऔर आज के मैच के मैन ऑफ़ दी मैच DFA जोधपुर के हर्ष रहे और मैच से पूर्व मास्टर बच्ची क्लब के वरिष्ट उपाध्यक्ष श्री लाल व्यास (श्री भा ) को श्रद्धांजलि अर्पित की इसी के साथ आज का दूसरा सेमीफाइनल 3:22 पे DFA हनुमानगढ़ Vs एलीट जयपुर के मध्य खेला गया मैच के दूसरे हाफ मे एलीट जयपुर के महिपत ने शानदार 2 गोल कर के अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई इसी क्रम मे एलीट क्लब जयपुर 2-0 से विजय रही एवं फाइनल मे प्रवेश किया वही मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार DFA हनुमानगढ़ के सचिन को दिया गया।
साथ ही वरिष्ठ खिलाडी से सम्मानित तुलसी दास शर्मा को किया गया समिति के सचिव भरत पुरोहित ने बताया की कल होने वाला फाइनल मुकाबला बीकानेर फुटबॉल क्लब Vs एलिट क्लब जयपुर के मध्य दोपहर 3 बजे पुष्करणा ग्राउंड मे खेला जायेगा | फाइनल मैच के मुख्य अतिथि मगन सिंह राजवी अर्जुन अवार्डी व् अध्यक्षता देव किशन चांडक देव श्री ( गौ भक्त समाज सेवी ) व् विशिष्ट अतिथि राजेश चुरा ( पूर्व गर्वनर रोटरी इंटरनेशनल ) व् दिलीप सिंह शेखावत सचिव राजस्थान फुटबॉल संघ यह जानकारी क्लब के स्वागत कर्ता राजेंद्र चाण्डक ने दी |





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...