खबरों में बीकानेर
बीकानेर : शातिरों की एंट्री का अंतिम दिन आज, रंगीला स्मृति शतरंज प्रतियोगिता 28 दिसंबर से
सीनियर वर्ग में भी होंगे मुकाबले

बीकानेर : शातिरों की एंट्री का अंतिम दिन आज, रंगीला स्मृति शतरंज प्रतियोगिता 28 दिसंबर से
सीनियर वर्ग में भी होंगे मुकाबले
बीकानेर, 25 दिसंबर। खेल लेखक स्व. झंवरलाल व्यास 'रंगीला' की स्मृति में 18वीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 28 और 29 दिसंबर को नत्थूसर गेट के बाहर स्थित नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की जाएगी।
संयोजक एडवोकेट जुगल किशोर व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक शातिर गुरुवार तक आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन आचार्य चौक स्थित रंगीला फाउंडेशन कार्यालय, नालंदा स्कूल तथा वकीलों की गली स्थित एडवोकेट एसएल हर्ष के कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। विजेताओं को 3 जनवरी को रंगीला की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा वर्ष 2006 से प्रतिवर्ष शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता के दौरान सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग में मुकाबले होंगे।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...