खबरों में बीकानेर
पहली बार राज्य भर से स्वर्णकार समाज के क्रिकेट प्लेयर आ रहे बीकानेर,
1 जनवरी से रेलवे स्टेडियम में आयोजित होगी समाज की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता

पहली बार राज्य भर से स्वर्णकार समाज के क्रिकेट प्लेयर आ रहे बीकानेर, 1 जनवरी से रेलवे स्टेडियम में आयोजित होगी समाज की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता
बीकानेर 30 दिसंबर 2024 सोमवार । राजस्थान भर के स्वर्णकार समाज के क्रिकेट खिलाड़ियों की कुल 22 टीमें बीकानेर में अपने बल्ले के बल से लैदर पिंक बॉल पर प्रहार कर रन बटोरने जुट गई हैं। उन्हें यह सुनहरा अवसर श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सेवा संस्था बीकानेर की ओर से मिला है। इन 22 में बीकानेर की टीमें शामिल हैं । स्वर्णकार समाज की राज्य स्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 1 जनवरी 2025 से रेलवे स्टेडियम किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष मनीष लांबा ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि समाज के युवाओं में खेलों को बढ़ावा देने के लिये उद्देश्य से पहली बार आगामी माह 1 जनवरी से 13 जनवरी तक रेलवे स्टेडियम में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगता का आयोजन किया जा रहा है। इस 13 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ समाज के प्रबुद्धजनों के आतिथ्य में समारोह पूर्वक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर समाज के युवाओं में जबरदस्त उत्साह की लहर है। लांबा ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं से समाज के युवाओं में नवऊर्जा का संचार होता है, उनकी खेल प्रतिभा भी समाज के सामने आती है। प्रेस कांफ्रेस में मौजूद प्रतियोगिता के संयोजक दिलीप मौसूण ने बताया कि प्रतियोगिता में बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, नागौर, हनुमानगढ़, श्री गंगानगर, चूरू समेत शहरों से स्वर्णकार समाज की 22 टीमें शामिल होगी। नॉक आउट आधार पर आयोजित प्रतियोगिता में हर दिन दो मैच खेले जायेंगे। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता विजेता और उप विजेता टीम को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया जायेगा। बाहर से आने टीमों के ठहरने और खाने-पीने की तमाम व्यवस्थाएं संस्था की ओर से की जायेगी। उन्होने बताया कि टीमों की प्रविष्टियां ली जा चुकी है, प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रेसवार्ता में दिलीप मौसूण, अशोक सोनी शिवनारायण मौसूण,मदन लावट,भैंरूलाल सोनी ने आयोजन की रूपरेखा और तैयारियों के बारे में जानकारी साझा की।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...