भारतीय जनता पार्टी ऐसा संगठन है जिसमें संगठनात्मक चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया ओर पारदर्शिता से होते है– लखावत
*खबरों में बीकानेर*
-
-
भारतीय जनता पार्टी ऐसा संगठन है जिसमें संगठनात्मक चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया ओर पारदर्शिता से होते है– लखावत
बीकानेर
भाजपा बीकानेर शहर का संगठन पर्व 2024 सक्रिय सदस्यता अभियान एवं संगठनात्मक चुनाव 2024 को लेकर शनिवार को संभाग कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में कार्यशाला संपन्न हुई।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष, सक्रिय सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक व बीकानेर शहर संगठन चुनाव प्रभारी ओंकार सिंह लखावत मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। सक्रिय सदस्यता अभियान की जानकारी ली। बीकानेर सक्रिय सदस्यता अभियान संयोजक श्याम सुंदर चौधरी ने अभियान की जानकारी दी।
ओंकार सिंह लखावत ने लोकतांत्रिक संगठनात्मक चुनाव की जानकारी देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी ऐसा संगठन है जिसमें संगठनात्मक चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया ओर पारदर्शिता से होते है सदस्यता अभियान के बाद स्थानीय इकाई से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चुनाव होंगे बूथ समिति के गठन के साथ मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन होगा जिसको मंडल संगठन पर्व के रूप में मनाया जाएगा।
आज की कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी सक्रिय सदस्य अभियान के मंडल संयोजक, मण्डल महामंत्री मण्डल चुनाव प्रभारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने संगठन पर्व सारणी पढ़कर सुनाई ।
यह जानकारी मनीष सोनी जिला मंत्री, मिडिया संयोजक भाजपा बीकानेर शहर ने दी।
मनीष सोनी
जिला मंत्री, मिडिया संयोजक भाजपा बीकानेर शहर
0 Comments
write views