*खबरों में बीकानेर*
समकालीन राजस्थानी युवा कविता के स्वर कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर/ सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट, बीकानेर के तत्वावधान में समकालीन राजस्थानी युवा कविता के स्वर कार्यक्रम की दूसरी कड़ी का आयोजन रविवार को बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कवि -कथाकार राजेन्द्र जोशी ने की, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कवयित्री-गीतकार मनीषा आर्य सोनी थी।
कार्यक्रम में राजस्थानी के तीन युवा कवियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम को उमंग और जोश से भर दिया
युवा कवियों में गंगा बिशन बिश्नोई, विनीता शर्मा एवं विपल्व व्यास ने अपनी प्रस्तुति दी। अतिथियों ने तीनों युवा कवियों को स्मृति चिह्न एवं नगद राशि प्रतीक चिह्न एवं पुस्तकें देकर सम्मान किया।
तीनों कवियों की प्रस्तुत की गई कविताओं पर त्वरित टिप्पणी डाॅ. कृष्णा आचार्य ने की
प्रारंभ में कार्यक्रम प्रभारी साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने स्वागत उद्बोधन दिया।
डॉ अजय जोशी ने विचार व्यक्त किए।
अंत में शायर अब्दुल शकूर सिसोदिया ने सभी का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन वरिष्ठ कवि जुगल किशोर पुरोहित ने किया।
कार्यक्रम में प्रोफेसर नरसिंह बिन्नाणी, डॉ. मोहम्मद फारुख चौहान, डाॅ.शंकरलाल स्वामी ,एडवोकेट महेंद्र जैन , मुक्ता तैलग, रवि पुरोहित, मोनिका गौड, शशांक शेखर जोशी, कैलाश टाक, शिव दाधीच, गायत्री शर्मा , चन्द्रशेखर शर्मा, अभिताभ व्यास
सहित अनेक महानुभाव उपस्थित हुए।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...