*खबरों में बीकानेर*
सक्सेस टॉक्स रविवार को : देश के तीन व्यक्तित्व बीकानेर में
बीकानेर
4 अगस्त 2024, रविवार को बीकानेर के रविन्द्र रंगमंच में शाम 4:45 बजे 'ख़बर अपडेट मीडिया हाउस' द्वारा 'सक्सेस टॉक्स' नामक एक मोटिवेशनल प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें नेशनल लेवल के 3 स्पीकर्स बीबीसी न्यूज़ पत्रकार सारिका सिंह, श्याम सुंदर पालीवाल, पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित, पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता, पिपलांत्री
एवं रोशन नागर, मोटिवेशनल स्पीकर बीकानेर आएंगे।
वे अपनी संघर्षों से भरी कहानी से पब्लिक को मोटिवेट करेंगे।
इन स्पीकर्स को देशभर में लाखों लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है। बीकानेर में इस तरह का मोटिवेशनल टॉक शो भी पहली बार आयोजित हो रहा है।
प्रवेश निःशुल्क पास से दिया जाएगा। 1 पास से 2 लोग ही allowed होंगे।
4 अगस्त को शाम 4:45 बजे रविन्द्र रंगमंच



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...