*खबरों में बीकानेर*
बीकानेर : बारिश का पानी भरने पर यहां रोकनी पड़ी जैसलमेर- लालगढ़ एक्सप्रेस, मंडल रेल प्रबंधक ने अपनी निगरानी में फिर सुचारू करवाया रेल यातायात
मंडल रेल प्रबंधक ने जलभराव से अवरुद्ध रेल यातायात को स्वयं की निगरानी में कराया सुचारू
बीकानेर
शुक्रवार को भारी बारिश के चलते बीकानेर -फलोदी रेल मार्ग पर स्थित कोलायत स्टेशन पर भारी जलभराव की स्थिति के कारण रेल यातायात अवरुद्ध हो गया। ट्रेन संख्या 14703 जैसलमेर- लालगढ़ एक्सप्रेस को दियातरा रोड स्टेशन पर रोकना पड़ा। सूचना मिलने पर मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार तुरंत कोलायत स्टेशन पहुंचे। उनके साथ वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री जयप्रकाश, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पश्चिम) श्री एन. के. शर्मा तथा मंडल के अन्य अधिकारी भी कर्मचारियों के साथ पहुंचे । मंडल रेल प्रबंधक की निगरानी में युद्ध स्तर पर पानी को हटाने का कार्य शुरू किया गया।
कुछ ही घंटे में स्थिति संभली और रेल यातायात पुनः चालू किया गया।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...