*खबरों में बीकानेर*
सर्व धर्म वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम का द्वितीय चरण
एक पेड़ भारत माता के नाम
अजमेर । 30 जुलाई 24
एक पेड़ भारत माता के नाम कार्यक्रम के तहत
सर्व धर्म वाटिका के द्वितीय चरण में आज धोलाभाटा रोड स्थित चर्च पर सर्वधर्म मैत्री संघ द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया ।कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्रों द्वारा भारतवर्ष के नक्शा में एक विशेष आकृति का निर्माण किया जिसके मध्य में तिरंगा लिए छात्रा खड़ी थी ।
अध्यक्ष प्रकाश जैन द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त श्रीमान महेश चंद्र शर्मा की उपस्थिति में
संघ के सदस्यों एवं सभी छात्र-छात्राओं को माननीय पर्यावरण को सुरक्षित व संतुलित रखने हेतु शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर निदेशक फादर कॉस्मिक शेखावत के द्वारा सुंदर व्यवस्था की गई ।
उपस्थित सदस्यों में सचिन सिस्टर अनुषा ब्रह्माकुमारी आशा बहन, कीर्ति बहन, मोहम्मद अली बोहरा, मोहम्मद खान सरदार जी सोखी , सूरज गुर्जर, प्रोफेसर सुरेश अग्रवाल, डॉ भरत छबलानी , इतिहास के शिक्षक श्रीमान भरथल रोमियो के अलावा सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ सेंट टेरेसा एवं सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा ।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...