2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
अर्जुनराम मेघवाल कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले - कांग्रेस ने राम के अस्तित्व को नकारा है। राम हमारे रोम-रोम में हैं
उदयपुर । बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने उदयपुर में कहा कि राम हमारे रोम-रोम में हैं। वे यहां भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं कानून मंत्री होने के नाते कह रहा हूं कि कांग्रेस ने राम के अस्तित्व को नकारा है। राम हमारे रोम-रोम में हैं। राम हमारी प्रेरणा हैं।
मेघवाल ने कहा कि हम डेवलपमेंट और गुड गवर्नेस की बात करते हैं। कांग्रेस ने भी तो यहां राज किया है। वो गैस कनेक्शन क्यों नहीं दे पाए? वो शौचालय क्यों नहीं बनवा पाए?
एक सवाल के जवाब में मेघवाल ने कहा कि 400 पार के नारे पर संविधान में बदलाव की बात करना गलत है, वे बोले कि संविधान दिवस मनाने की शुरूआत मोदी ने की है। संविधान को नमन मोदी ने किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वगुरु की बजाय विष गुरु बताने पर मेघवाल ने कहा कि विपक्ष ने पचास बार से ज्यादा मोदी को गालियां दी है। जयराम रमेश यहां उदयपुर में कुछ बोलकर गए, लेकिन मुझे जब भी दिल्ली में राज्यसभा में मिलते तो मोदी की तारीफ करते हैं, वे इतना तक कहते है कि हमारे नेता निर्णय
नहीं ले पा रहे है।
कांग्रेस के चेहरे तक नहीं दिखे मतदान के दिन
पहले चरण के राजस्थान में हुए मतदान के बाद कांग्रेस के सभी सीटें जीतने के दावे के सवाल पर मेघवाल ने कहा कि मैं अपने लोकसभा क्षेत्र बीकानेर में प्रत्याशी के तौर पर मतदान के दिन बूथ पर गया तो आश्चर्य हुआ कि कांग्रेस के टेबल पर कार्यकर्ता नहीं थे, अंदर एजेंट नहीं थे। मतलब यह कहना चाहता हूं कांग्रेसजनों में उत्साह ही खत्म हो गया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...