2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
वीडियो बीकानेर : केजरीवाल से आहत आप नेताओ ने थामा भाजपा का दामन
भारतीय जनता पार्टी बीकानेर में आज आम आदमी पार्टी छोड़ बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली।
भाजपा नेता पुनीत ढाल ने कहा अरविंद केजरीवाल के कारनामों और आप पार्टी में जिस तरह हर नेता भ्रष्टाचार में डूबा है उससे आहत होकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा से प्रभावित होकर आज बड़ी संख्या में आप नेताओं ने शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में भाजपा का दामन थाम लिया और हमारा लक्ष्य है बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल के पक्ष में प्रचार कर जीत के नए रिकॉर्ड बनायेंगे।
आज मांगे शाह लुणकरणसर, जगजीत सिंह खाजूवाला, मदन शांशी, किशन शोभासर, मंजू कवर, निलम, ऊषा चौधरी, महेंद्र वकिल साहब, रमेश मेघवाल, औम प्रकाश, जगदीश मेघवाल, श्रवण लोहार, राजु नायक, नारायण जी, मोहन जी लोइया के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...