2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार को फटकार लगाई, अरविंद केजरीवाल को सिर्फ सत्ता की चाह
नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की है। दरअसल दिल्ली में करीब 2 लाख स्कूली बच्चों को पुस्तकें और यूनिफॉर्म उपलब्ध नहीं हो सकी है इस मामले को लेकर ही हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार को फटकार लगाई।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) स्कूलों में 2 लाख से ज्यादा बच्चों को किताबें और यूनिफॉर्म मिलने में देरी हुई है।
कोर्ट ने शुक्रवार 26 अप्रैल को कहा कि अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति केस में गिरफ्तारी के बावजूद इस्तीफा न देकर व्यक्तिगत हित को राष्ट्रीय हित से ऊपर रखा है। एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की डिवीजन बेंच ने कहा कि केजरीवाल को सिर्फ सत्ता की चाहत है।
दिक्कत यह है कि आप सत्ता हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। यही कारण है कि आपको सत्ता नहीं मिल रही है। दिल्ली हाईकोर्ट सोशल ज्यूरिस्ट नाम के संगठन की तरफ से दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा था।
इसमें बताया गया कि एमसीडी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को किताबें नहीं मिली हैं। नगर निगम की आपसी खींचतान के कारण बच्चे टिन शेड में पढ़ने को मजबूर हैं।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...