2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
विद्यार्थियों ने लिया स्वीप गतिविधियों में हिस्सा, प्रतियोगिताओं के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान के लिए किया प्रेरित
बीकानेर, 2 अप्रेल। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां हुई। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया।
उप जिला शिक्षा अधिकारी (शाशि)अनिल बोड़ा ने बताया कि विभाग की ओर से बीकानेर के प्रताप बस्ती, दफ्तरी चौक स्कूल, हर्षो का चौक बालिका विद्यालय, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम मुरलीधर नगर स्कूल सहित ग्रामीण अंचलों में कांटिया बास झझू, कोलायत, राजकीय विद्यालय मढ, राजकीय विद्यालय अक्कासर, खारी, आदर्श शिक्षण संस्थान बजू, नवीन आदर्श विद्या मंदिर नोखा, राजकीय विद्यालय नोखा सहित पांचू, पूगल, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, खाजूवाला के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।
स्कूलों द्वारा मतदान प्रक्रिया के बारे में विद्यार्थियों को समझाया गया। लोक गीतों और नारे लगाकर रैली के रूप में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...