2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
बीकानेर
01.04.2024 सोमवार
चेटीचंड महोत्सव का शानदान आगाज,
बीकानेर चौपाटी पर गाये कीर्तन-भजन
सिंधी लोक पंजडा (खास शैली का भजन) की गूंज में बीकानेर चौपाटी में दरियाशाह को जल व ज्योति की पूजा अर्चना की।
सिंधी समाज के मुख्य पर्व चेटीचंड के महोत्सव के प्रथम चरण में आज बीकानेर चौपाटी पर भारतीय सिंधु सभा, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल एवं मातृ शक्ति सतसंग मंडली के संयुक्त तत्वाधान में आज चेटीचंड महोत्सव का बीकानेर चौपाटी पर भव्य शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हासानंद मंघवानी थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मानसिंह मामनानी ने की। विशिष्ट अतिथि प्रेम मामजानी, लक्ष्मण किशनानी, रूकमणी वलीरमाणी, कोमल तुल्सयाणी व निम्मा वासवानी थे।
झूलेलाल की ज्योत कांता हेमनानी, भारती गुवालानी, मनीष भगत, कमला सदारंगानी, देवी नवानी, लक्ष्मी किशनानी, चन्द्रावती हरवानी, पुनम टिकयानी, मधु सादवानी, रूकमणी नवानी, ने भजन-कीर्तन गाये। ममता मोटवानी, प्रीति हरवानी, जया हेमनानी, निम्मा वाधवानी, अनिल डेम्बला, महादेव बालानी आदि उपस्थित थे। यश व दर्शना नन्हे बालको ने भी अपनी उपस्थिति दी।
ट्रस्ट के किशन सदारंगानी ने चेटीचंड महोत्सव पर प्रकाश डाला व आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...