2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
वीडियो : वजनी माला मेघवाल को पहनाने मंच पर पहुंचे श्रीडूंगरगढ़ के जनसेवक
भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल लगातार दूसरे दिन श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे, मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट मांगे
बीकानेर। बीकानेर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल लगातार दूसरे दिन श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे और मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट मांगे।
इस दौरान उन्होनें पुन्दलसर, रीड़ी, बाना, उपनी, कल्याणसर पुराना, कल्याणसर नया, बापेऊ, राजेडू, लिखमीदेसर उतरादा, लिखमीदेसर दिखनादा आदि गांवों में जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क के दौरान आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए मेघवाल ने कहा कि जन जन के मन मोदी की गारंटी और दुनिया में बढ़ते भारत की साख को लेकर जनता में अति उत्साह है। जो इस बात का गवाह है कि एक बार फिर जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देने का मन बना लिया है।
मेघवाल ने कहा कि जनता की भीड़ से पता चल रहा है कि गांव गांव परिवर्तन और मोदी सरकार के प्रति समर्पण आमजन में है। बीकानेर के विकास को नये आयाम देने के लिये भाजपा को मजबूत बनाने की अपील की।
इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा,विधायक ताराचंद सारस्वत,राजस्थान विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, महेन्द्र चौधरी, महेन्द्र गोदारा,
जगदीश, प्रवीण, शिशपाल, कोडाराम, राजपाल, कैलाश नाई, हेतराम, अर्जुन, महेन्श शास्वत, विजयपाल, केशव, भवानीशंकर, रामप्रताप, बजरंगलाल, मोतीराम, मदनलाल, आयदान, मनमोहन सिंह, भूपेन्द्र सिंह, महिपाल सिंह, रघुवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, भागीरथ, आदिल जोशी, प्रेम, उदाराम, शिवरतन, शिवलाल, मनोज नाथ, अमित,
शंकरलाल, मूलाराम, अमरचंद स्वामी, राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...