2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
यादें बिनाका गीत माला की 28 अप्रैल को
बीकानेर
अमन कला केंद्र द्वारा 28 अप्रैल को शाम 7 बजे टाउन हॉल में मोहम्मद रफी जन्म शताब्दी वर्ष व मशहूर रेडियो एनाउंसर अमीन सयानी को याद करते हुए रंगारंग फिल्मी गीतों का कार्यक्रम यादें बिनाका गीत माला की आयोजित किया जाएगा।
अमन कला केंद्र अध्यक्ष मो रफीक कादरी ने बताया की इस अवसर पर पार्श्व गायक संगीतकार रफीक सागर का सम्मान किया जाएगा। मुख्य अतिथि शहर उपाध्यक्ष कांग्रेस अरविंद मिढ्ढा होंगे। अध्यक्षता श्री मति अलका डोली पाठक शिक्षाविद व समाजसेवी एन डी रंगा करेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ प्रवीण चतुर्वेदी डॉ हिमांशु दाधीच सैयद अख्तर अली यशपाल नागपाल डॉ मुकेश सिंघल मोहम्मद सदीक चौहान एम आर मुगल रहमत अली अहमद हारून कादरी समुद्र सिंह राठौड़ नेमचंद गहलोत यशबंशी माथुर धर्मेंद्र सोनी संजीव एरन होंगे।
अनवर अजमेरी ने बताया की बीकानेर के जाने-माने गायक कलाकार मोहम्मद रफी साहब के साथ-साथ अन्य कलाकारों के गीत प्रस्तुत करेंगे। प्रवेश फ्री रहेगा।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...