✍️
बीकानेर से चौथी बार अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार वाराणसी से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने 195 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया।
195 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान
47 युवा उम्मीदवारों को मौका मिला है
28 महिलाओ को टिकिट मिला
यूपी से 51 घोषित, बंगाल 35, मध्य प्रदेश 24, गुजरात 15, राजस्थान 15, केरल 12, तेलंगाना 09, आसाम और झारखंड, छत्तीसगढ़ 11-11, दिल्ली 05 लोकसभा सीटों के प्रत्याशी घोषित।
बीजेपी की पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्री और राज्यमंत्री एक लोकसभा अध्यक्ष दो पूर्व मुख्यमंत्री को दिया गया मौका
कोटा से ओम बिरला, जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, बीकानेर से अर्जुन मेघवाल, चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी, अलवर से भूपेन्द्र यादव, बाड़मेर से कैलाश चौधरी, झालावाड़ से दुष्यंत सिंह, सीकर से सुमेधानंद, पाली से पीपी चौधरी, भरतपुर से रामस्वरूप कोली, चूरू से देवेन्द्र झाझड़िया, नागौर से ज्योति मिर्धा लड़ेंगे चुनाव, जालोर से लुम्बाराम चौधरी, उदयपुर से मन्नालाल को उतारा मैदान में, बांसवाड़ा-डूंगरपुर से महेन्द्रजीत मालवीय को मिला टिकट





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...