✍️
बीकानेर : कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्दराम मेघवाल पर नामांकन पत्र में तथ्य छुपाने का आरोप, पर्चा रद्द करने की मांग
बीकानेर। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी गोविन्दराम मेघवाल पर नामांकन पत्र में अपने आपराधिक प्रकरणों का ब्यौरा छुपाने का सनसनीखेज आरोप लगाया गया है।
जिसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता व्रष्णि को भेजी गई है।
एक नागरिक विजेन्द्र पालसिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रेषित अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी गोविन्द राम मेघवाल ने अपने ऊपर हो रखे आपराधिक मामलों को नामांकन पत्र में वर्णित नहीं किया । जबकि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 33 के तहत नामांकन कर्ता पर किसी आपराधिक प्रकरण में अभियुक्त होने का किसी न्यायालय द्वारा चार्ज फ्रेम कर दिया गया हो जिसमें 2 वर्ष या उससे अधिक अवधि की सजा का प्रावधान हो तो उसकी सूचना का उल्लेख नामांकन पत्र में आवश्यक है।
जिसके उल्लंघन पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 36 (2) के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी को यह शक्ति प्रदत्त है कि ऐसे नामांकन को रद्द किया जा सकता है।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...