✍️
अजमेर दिनांक 27.03.2024.)
आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना में 02 किलो 365 ग्राम सोना व नगद 172000 रूपये जब्त
चूडी बाजार अजमेर पर संदिग्ध व्यक्ति तानिस अरोड़ा पुत्र सुनील कुमार जाति पंजाबी उम्र 31 साल निवासी एफ9/409, 3, बटाला रोड़, विजयनगर अमृतसर पुलिस थाना सदर अमृतसर पंजाब के कब्जे से सोने जैसी धातू के जेवर कुल वजन 2365.00 ग्राम व नगद राशि 1,72,,000/- अक्षरे रूपये एक लाख बहत्तर हजार रूपये जब्त किये गये।
शहर अजमेर में चुनाव आयोग द्वारा जारी आचार संहिता की पालना के अन्तर्गत देवेन्द्र कुमार (I.P.S) पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर द्वारा दुर्ग सिंह राजपुरोहित (आर.पी. एस.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर एंव मुख्यालय अजमेर व रूद्रप्रकाश शर्मा (आर.पी. एस.), पुलिस उपअधीक्षक, वृत उत्तर नगर अजमेर सुपरविजन में विरेन्द्र सिंह शेखावत उनि./ थानाधिकारी, थाना कोतवाली के नेतृत्व मे विशेषटीम का गठनकियागया।
कार्यवाही का विवरण
इसी कम में थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली मय जाप्ता द्वारा दिनांक 27.03.2024 को प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए समय 8.20 पी एम पर चूडी बाजार अजमेर पर संदिग्ध व्यक्ति तानिस अरोड़ा पुत्र सुनील कुमार जाति पंजाबी उम्र 31 साल निवासी एफ9/409, 3, बटाला रोड़, विजयनगर अमृतसर पुलिस थाना सदर अमृतसर पंजाब के कब्जे से सोने जैसी धातू के जेवर कुल वजन 2365.00 ग्राम व नगद राशि 1,72,,000/- अक्षरे रूपये एक लाख बहत्तर हजार रूपये जब्त किये गये।
उक्त जेवरात व राशि के बारे में तानीस अरोड़ा द्वारा संतोष जनक जवाब नही देने पर तानीस अरोडा के कब्जे में मिले 2365. 00 ग्राम सोने जैसी धातू के जेवर व नगद राशि 1,72,000 रूपये को आदर्श चुनाव आचार सहिता की पालना में जब्त की गई। अग्रिम कार्यवाही बाबत आयकर विभाग को सूचना दी गई है।
टीम के सदस्य
1. श्री विरेन्द्र सिंह उनि/थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली अजमेर
2. श्री सतपाल सिंह सउनि सीओ स्पेशल टीम वृत्त उत्तर नगर अजमेर (विशेष योगदान)
3. श्री भगवान सिंह सउनि पुलिस थाना कोतवाली अजमेर
4. श्री गोर्धन कानि0 500 पुलिस थाना कोतवाली अजमेर (विशेष योगदान)




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...