✍️
उप मुख्य मंत्री दिया कुमारी ने अस्पताल पहुँचकर बैंक डकैती प्रयास विफल करने वाले घायल कैशियर नरेंद्र सिंह की जानी कुशलक्षेम
उप मुख्य मंत्री दिया कुमारी ने अस्पताल पहुँचकर घायल कैशियर नरेंद्र सिंह की जानी कुशलक्षेम, परिजनों से की मुलाकात, कहा सरकार हर संभव मदद करेगी
जयपुर,25 फरवरी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रविवार को निजी अस्पताल पहुंचकर पीएनबी बैंक डकैती प्रयास को अपनी बहादुरी से विफल करने वाले एवम् इस दौरान गोलियाँ लगने से घायल हुए कैशियर नरेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की।उन्होंने घायल कैशियर की हौसला अफजाई करते हुए उनकी बहादुरी एवं साहस की सराहना की। उन्होंने डॉक्टर्स से भी घायल कैशियर के स्वास्थ्य के संबंध में रिपोर्ट ली।
उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान घायल कैशियर नरेंद्र सिंह के परिवारजनों से भी मुलाकात की एवं उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने परिवारजनों से कहा की घायल नरेंद्र ने बहुत बड़ी बहादुरी का परिचय देते हुए डकैतों से मुक़ाबला किया है और बैंक डकैती को विफल किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की और से हर संभव मदद घायल नरेंद्र और उनके परिवार जनों को उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस दौरान नरेंद्र सिंह के परिवारजनों ने भी उपमुख्यमंत्री द्वारा उपलब्ध करवाई गई सहायता के लिए धन्यवाद दिया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...