✍️
बीकानेर : एक ज्वैलर्स और एक अन्य के खिलाफ ताला तोड़ने का मुकदमा दर्ज
बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाने में एक ज्वैलर्स व गणेश दान चारण के खिलाफ ताला तोड़ने का मुकदमा दर्ज
बीकानेर के मुक्ता प्रसाद कॉलोनी थाना में एक ज्वेलर्स व सिंथल निवासी गणेश दान चारण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवादी डॉ. पूजा मोहता ने अपने सहायक व साथी अधिवक्ता संतोष पवार व अनु मलखट के संयुक्त कार्यालय वाके नथूसर के खसरा नंबर 120 121 में कल्ला पेट्रोल पंप के सामने स्थित कार्यालय का ताला तोड़कर सामान, जरूरी दस्तावेज,फर्नीचर व नगदी ले जाने का मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसकी जांच मुक्ता प्रसाद थाने में सी. आई.मुकेश कुमार द्वारा की जा रही है। उपरोक्त कार्यालय का किरायानामा व पिछले कई वर्षों की रसीद होना भी बताया गया है।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...