बीकानेर : लालगढ़ - जामसर रेलमार्ग पर ट्रेन की चपेट में आया एक पुलिसकर्मी, मौत
बीकानेर : लालगढ़ - जामसर रेलमार्ग पर ट्रेन की चपेट में आया एक पुलिसकर्मी, मौत
बीकानेर।
लालगढ़ - जामसर रेलमार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गुरुवार 4 जनवरी 2024 की दोपहर को हुई इस दुर्घटना में मृतक नूआ, झुंझुनूं का निवासी था।
दुर्घटना बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया से जामसर की तरफ़ रेलवे लाइन पर घटी बताई जा रही है। मृतक नीतेश कुमार पुत्र महिपाल सिंह उम्र 37 पुलिस विभाग में सेवारत था ।
रेललाइन के पास शव मिलने की सूचना पर पुलिस और ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के सोएब भाई ज़ाकिर व असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड्गावत , मो जुनैद ख़ान, ताहिर हुसैन आदि मौक़े पर पहुँचे। शव को पी बी एम अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने शव गोर्चरी में रखवा दिया है।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...