Type Here to Get Search Results !

लूणकरणसर के भीमसेन चौधरी किसान छात्रावास में जादूगर सम्राट आर.के. सोनी दिखाएंगे करतब किसान नेता भीमसेन चौधरी के 100 वें जन्मदिवस पर जिलेभर में होंगे आयोजन




















लूणकरणसर के भीमसेन चौधरी किसान छात्रावास में जादूगर सम्राट आर.के. सोनी दिखाएंगे करतब

किसान नेता भीमसेन चौधरी के 100 वें जन्मदिवस पर जिलेभर में होंगे आयोजन

*बीकानेर, लूणकरणसर सहित विभिन्न जगह आयोजित होंगे कार्यक्रम*

*बीकानेर स्थित प्रतिमा स्थल, पंचायत समिति सभागार, उरमूल डेयरी सहित विभिन्न स्थानों पर होंगे कार्यक्रम*

लूणकरणसर के भीमसेन चौधरी किसान छात्रावास में जादूगर सम्राट आर.के. सोनी दिखाएंगे करतब

बीकानेर,04 जनवरी। किसान नेता व पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी का 100 वां जन्मदिवस आगामी 5 जनवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर भीमसेन चौधरी स्मारक समिति सहित विभिन्न संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भीमसेन चौधरी स्मारक समिति के अर्जुनराम कूकणा ने बताया कि मरूधरा के गांधी भीमसेन चौधरी का 100 वां जन्मदिवस आगामी 5 जनवरी को मनाया जाएगा, जिसे लेकर बीकानेर स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10ः15 बजे म्यूजिकल सर्किल के पास स्थित भीमसेन चौधरी बाल उद्यान में विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजनों द्वारा पौधरोपण का कार्यक्रम रखा गया है। 

बीकानेर शहर के अतिरिक्त लूणकरणसर स्थित भीमसेन चौधरी किसान छात्रावास में 5 जनवरी को ही सुबह 11ः30 बजे प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद छात्रावास परिसर में ही भीमसेन चौधरी स्मृति तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह व प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम रखा गया है। यहां पर आयोजित कार्यक्रम में जादूगर सम्राट आर.के.सोनी का शो भी होगा। जादूगर आरके सोनी पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के समक्ष भी अपने हैरतअंगेज जादूई प्रदर्शन कर चुके हैं। 

उरमूल डेयरी, बीकानेर में इसी दिन शाम को चार बजे संस्था के संस्थापक अध्यक्ष भीमसेन चौधरी को श्रद्धासुमन अर्पित करने का कार्यक्रम रखा गया है। यह कार्यक्रम डेयरी अध्यक्ष नोपाराम जाखड़ की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। 

वहीं बीकानेर पंचायत समिति में 5 जनवरी की शाम को पांच बजे विचार गोष्ठी का आयोजन रखा गया है। बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान लालचंद आसोपा ने बताया कि इस विचार गोष्ठी में किसान नेता भीमसेन चौधरी के जीवन मूल्यों और पंचायतीराज के सृदृढ़ीकरण को लेकर उनके द्वारा किए गए कामों पर वक्ताओं द्वारा विचार व्यक्त किए जाएंगे। 

*यहां भी होंगे कार्यक्रम*

किसान छात्रावास ट्रस्ट की ओर से किसान छात्रावास, रानीबाजार में 5 जनवरी को सुबह 10ः15 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया है। यह जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष चेतराम थालोड़ ने दी। इसी प्रकार इंदिरा गांधी नहर का पानी लिफ्ट करवाकर धोरों में हरियाली लाने वाले पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी के 100 वें जन्मदिवस पर हूंसगसर लिफ्ट पर 5 जनवरी को दोपहर एक बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया है। यह जानकारी इंदिरा गांधी नहर राष्ट्रीय मजदूर यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष भागीरथ सिंह खीचड़ ने दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies