*खबरों में बीकानेर*
ईसीबी में रक्तदान शिविर का आयोजन
बीकानेर
अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय व कर्मा बाई जाट महिला संस्थान के सहयोग से एनएसएस एवम स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर द्वारा ईसीबी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 70 से अधिक शिक्षकों और छात्रों ने रक्तदान किया और समाज सेवा में अपना योगदान दिया।
प्राचार्य डॉ मनोज कुरी ने बताया कि पीबीएम अस्पताल के डॉ कुलदीप मेहरा (सह निदेशक) के नेतृत्व में 15 सहयोगियों की टीम ने रक्त दान की प्रक्रिया को अंजाम दिया।
शिक्षकों एवं छात्रों ने बढ़ चढ़ कर इस शिविर में भाग लिया।
बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अंबरीश शरण विद्यार्थी द्वारा शिविर को प्रोत्साहन दिया गया।
कर्मा बाई जाट महिला संस्थान की ओर से संस्थापक अलका चौधरी सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...