*खबरों में बीकानेर*
डागा चौक में हुआ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.बीडी कल्ला के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
बीकानेर। 03-11-2023
बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.बुलाकी दास कल्ला के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को डागा चौक में हुआ। कर्मकांडी पंडि़त नथमलजी पुरोहित ने विधि विधान से मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना कराई। दिल्ली से आई कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीतू चौधरी सहित कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
डॉ कल्ला सहित इन्होंने भी रखे विचार
पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, हारुण राठौड़, बाबू जयशंकर जोशी, श्रीलाल व्यास, नवरतन व्यास, इंटक नेता रमेश व्यास, नंदलाल जावा, दीन मोहम्मद, किशन ओझा, देवेन्द्र बिस्सा, ओमप्रकाश ने विचार रखे। संचालन नितिन वत्सस ने किया।
यह हुए शामिल...
कांग्रेस नेता जनार्दन कल्ला, कन्हैयालाल कल्ला, गोगडू महाराज आचार्य, नृसिंह महाराज व्यास, संजय आचार्य, सरताज, पार्षद दुर्गादास छंगाणी, नंदलाल आचार्य, राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला, हरिनारायण व्यास(मन्ना सा) महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव आशा देवी स्वामी, चंड़ीगढ़ से आई ममता राणा, शर्मिला पंचारिया, मंजू देवी, श्रीमती संतोष, सुनिता रंगा, सावित्री स्वामी, लक्ष्मी पारीक सहित मातृ शक्ति शामिल हुई।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...