*खबरों में बीकानेर*
बीकानेर के ये नेता इधर से उधर हुए
कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों में आए-गए
दूसरी ओर एक और पार्षद और उनके समर्थकों में बीकानेर पूर्व क्षेत्र से टिकट की मांग पूरी न होने पर उनकी भारी नाराजगी संबंधित खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बीकानेर। विधानसभा चुनावों में टिकट वितरण के बाद दोनों ही पार्टियों में उथल पुथल मचा हुआ है।
उधर
कांग्रेस के एक नेता ने कांग्रेस का साथ छोडक़र भाजपा में हाथ थामा लिया है।
राजकुमार किराडू कांग्रेस में पिछले 25 साल से एक कार्यकर्ता के रुप में काम कर रहे है। उन्होने दो बार कांग्रेस से पश्चिम विधानसभा से विधायक के टिकट की मांग की लेकिन पार्टी ने उनको दोनों बार ही टिकट नहीं दिया।
इधर
दो निर्दलीय पार्षद हुए कांग्रेस में शामिल
गुरुवार को दो स्वतंत्र पार्षदों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसमें वार्ड नंबर 18 से निर्दलीय पार्षद चुने गए मुजाहिद हुसैन कुरेशी और वार्ड नंबर 3 से चुने गए पार्षद राजेश कच्छावा शामिल हैं। कांग्रेस नेता की विज्ञप्ति के अनुसार आज नामांकन भरने के बाद पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी डॉ.बीड़ी कल्ला जब पब्लिक पार्क में इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे तो दोनों पार्षदों ने कांग्रेस का दामन थामा।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...