Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

जानिए कब से कार्तिक मास होगा शुरू, क्या करना चाहिए और देवतागण क्यों आते हैं धरती पर...






**



**




*खबरों में बीकानेर*

जानिए कब से कार्तिक मास होगा शुरू,  क्या करना चाहिए और देवतागण क्यों आते हैं धरती पर... 

Kartik Maas 2023 पुण्यदायी कार्तिक मास 29 अक्टूबर 2023 रविवार से शुरू हो रहा है। यह 27 नवंबर सोमवार तक चलेगा। 

कार्तिक माह का महत्व 

माना जाता है कि जो आस्थावान इस माह में भगवान विष्णु की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

कार्तिक माह हिंदू पंचांग के अनुसार आठवां मास है और धार्मिक दृष्टि से बहुत-ही पुण्यदायी व महत्वपूर्ण माना जाता है। यह माह भगवान विष्णु का प्रिय महीना माना गया है, इसलिए इस माह में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही इस महीने में पवित्र नदी में स्नान, दान, तुलसी पूजा आदि करके भगवान श्री हरि की कृपा प्राप्त की जा सकती है। 

यूं अपनाएं दिनचर्या 

कार्तिक मास में भगवान विष्णु मत्स्य के रूप में जल में निवास करते हैं। साथ ही कार्तिक मास को लेकर यह भी कहा जाता है कि इस दौरान स्वयं देवतागण गंगा में स्नान करने के लिए धरती पर आते हैं। मान्यता के मुताबिक सूर्योदय से पहले उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करे। अथवा गंगाजल मिश्रित जल से भी कार्तिक स्नान किया जाता है। इस माह मंदिर में जागरण, भजन-कीर्तन, दीपदान और तुलसी व आंवले के वृक्ष का पूजन करें। मान्यता है कि इससे साधक के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। 

 इस माह में गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा, दिवाली और देवोत्थान एकादशी जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं।

इस राक्षस का शिवजी ने किया था वध

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। 

( अधिकृत जानकारी के लिए कृपया अपने पंडित जी से सलाह लीजिए यहां दी गई जानकारी मीडिया के विभिन्न माध्यमों से जुटाए गई है - सं) 
 



Post a Comment

0 Comments