Type Here to Get Search Results !

बीकानेर : वर्षा की संभावना नहीं, तेज हवा चलेगी, आंशिक बादल छाएंगे












**



**




*खबरों में बीकानेर*



बीकानेर : वर्षा की संभावना नहीं, तेज हवा चलेगी, आंशिक बादल छाएंगे

बीकानेर 27.10.2023 
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा कृषि अनुसंधान केन्द्र स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्व विद्यालय बीकानेर के मुताबिक आगामी सप्ताह की मौसम भविष्यवाणी

 भारत मौसम विज्ञान विभाग, नई दिल्ली एवं राज्य मौसम केन्द्र, जयपुर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर बीकानेर जिले में आगामी 5 दिनों के दौरान (27.10.2023 से 31.10.2023) 27.10.2023 से 28.10.2023 तक आंशिक बादल रहने, 29.10.2023 से 31.10.2023 तक स्वच्छ आकाश रहने, न्यूनतम तापमान 19.0-21.0°C और अधिकतम तापमान 34.0-35.0°C के मध्य रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी उत्तरी पूर्वी उत्तरी पूर्वी पूर्वी उत्तरी पूर्वी, पश्चिमी और उत्तरी उत्तरी पश्चिमी दिशा से तेज गति की हवायें चलने की संभावना है।

गत सप्ताह के मौसम की समीक्षाः इस दौरान अधिकतम तापमान 32.4 से 34.4 °C एवं न्यूनतम तापमान 14.3 से 17.3°C के मध्य रहा। इस दौरान धीमी गति की हवायें चली एवं आपेक्षिक आर्द्रता 29. से 84 % रही।

कृषकों के लिए कृषि सलाह ( Agro Advisory): गत सप्ताह की मौसम समीक्षा एवं इस सप्ताह के लिए मौसम पूर्वानुमान के आधार पर किसान भाइयों को निम्न सलाह दी जाती है।

मूंग, मोठ और बाजरा जैसी फसलों की शारीरिक परिपक्वता पर कटाई करे और धूप में अच्छी तरह सुखाने के बाद भंडारण करें।

रवी जैसे सरी मीरा ना मैथी, जीरा, इसबगोल की बुआई की तैयारी करें, बीज, खाद आदि की व्यवस्था करें।


 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies