J N Vyas Town Hall, JODHPUR Auditorium to be inaugurated today
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के व्यापार एवं उद्योग मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप माधवानी का आज जोधपुर आगमन पर सम्मान
जोधपुर.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के व्यापार एवं उद्योग मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप माधवानी का आज जोधपुर आगमन पर सिंधी कल्चरल सोसायटी जोधपुर तथा व्यापार उद्योग मंच की जोधपुर कार्यकारिणी द्वारा सम्मान किया गया.
इस मौके पर श्री प्रदीप माधवानी ने कहा कि आज के दौर में व्यापारियों को कई प्रकार की समस्याओं का समाधान करना पड़ता है उनके लिए जुड़ना पड़ता है इसलिए इस मंच का प्रयास रहता है कि व्यापारियों को अपने अधिकारों, जिम्मेदारी के लिए जानकारी दी जाए. सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात करते हुए मंच की रीति नीति का पालन करते हुए देश एवं समाज के हित में अपना श्रेष्ठतम देने के लिए अपने दायित्व पूर्ण श्रद्धा से निर्वहन करें ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरीश देवनानी ने बताया कि श्री माधवानी प्रदेश के विभिन्न जोनों में भ्रमण करते हैं तथा व्यापारियों को जागरूक करने का प्रयास करते हैं .
आज जोधपुर में सिंधी कल्चरल सोसायटी जोधपुर के हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 17 ई स्थित कार्यालय में अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष ने वयोवृद्ध महिला उद्यमी श्रीमती कलावती देवनानी का सम्मान उनका 86 वा जन्मदिन केक कटिंग के माध्यम से मनाया गया तथा श्रीमती देवनानी की महिलाओं के प्रति जागरूकता व सशक्तिकरण के तहत किए गए कार्यों की भी चर्चा की.
इस मौके पर मंच के प्रदेश महामंत्री संजय माथुर तथा प्रदेश उपाध्यक्ष वासुदेव मोटवानी उपस्थित थे. इस अवसर पर सिंधी कल्चरल सोसायटी के अध्यक्ष गोविंद करमचंदानी , पंकज , जयपुर के अशोक कुमार देवनानी ,श्रीमती भावना, रश्मि, लता, पंकज माधवानी, सी ए भानु देवनानी, भवनदास परवानी, माधुरी ने प्रदीप माधवानी का स्वागत किया.














यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...