युवक को बांधा, पीटा, चार आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर /महाजन । महाजन कस्बे में एक युवक को बांधकर पिटाई करने का एक विडियो वायरल होने पर क्षेत्र में सनसनी सी फैल गई। पुलिस के आलाधिकारी के संज्ञान में वायरल वीडियो प्रकरण आने पर त्वरित कार्रवाई करने व आरोपियों की धरपकड़ करने के निर्देश महाजन पूलिस को मिले। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम को हुई तो उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए निर्देश जारी किए । निर्देश पर महाजन पुलिस ने कार्रवाई की और मारपीट के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
महाजन सीआई गणेश कुमार के मुताबिक युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में महाजन निवासी दीनू नायक, बाबूलाल मेघवाल, सोनू मेघवाल व रोशन मेघवाल को गिरफ्तार किया गया है।
दूसरी तरफ पीडि़त युवक के भाई हुसैन खां निवासी 525 आरडी छतरगढ़ ने मामला दर्ज करवाते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक परिवादी का भाई गफार खां 26 अगस्त को अपने खेत में काम कर रहा था। तब 525 आरडी निवासी पतराम मेघवाल उसके पास आया व गफार खां से कहा कि महाजन में मेरी भुआ के पास चलना है। महाजन में वार्ड संख्या सात में रामदेव मंदिर के पास पतराम मेघवाल एक घर में चला गया। जबकि गफार खां मंदिर के पास खड़ा था।
तब आरोपी युवक आए व उसे
उठाकर एक घर में ले गए। जहां उसे
निर्वस्त्र कर बंधक बना लिया व जानवरों की तरह पिटाई की। साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। पिटने से युवक बुरी तरह से घायल हो गया जिसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...