हृदय में बसना कठिन : श्रीगंगेनंदन जी
हृदय में बसना कठिन : श्रीगंगेनंदन जी
बीकानेर । ॐ हरिशरणम परिवार के तत्वावधान में जय नारायण व्यास कॉलोनी के शिव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय आत्म ज्ञान सत्संग समारोह की पूर्णाहुति रविवार को हुई। मंदिर के दोनों बड़े हॉल खचाखच भरे रहे। सभी की सुविधा के लिए एक हाल में बिग स्क्रीन की व्यवस्था भी की गई।
वीडियो देखें
पूर्णाहुति अवसर पर हिमालय के सिद्ध संत श्रीगंगेनंदन जी महाराज ने त्रिलोकी के नाथ ब्रह्मा विष्णु महेश की त्रिमूर्ति स्वरूप गीता : ज्ञान और विज्ञान विषयक विवेचना प्रस्तुत की। इस दौरान महाराज ने प्रसंगानुसार भजनों की सरिता भी प्रवाहित की। उन्होंने लौकिक और देवीय शक्तियों की व्याख्या प्रस्तुत करते हुए शिव शक्ति पार्वती जी और सती माता से जुड़े प्रसंग की व्याख्या के माध्यम से बताया कि साथ रहना जितना आसान है उतना ही कठिन है हृदय में बसना। और अपने प्रियजन को समझाना भी बहुत कठिन है। ऐसी स्थिति जब हो जाए तभी ईश्वरीय शक्ति यानी आत्म ज्ञान की प्राप्ति अर्थात श्री प्रभु से मिलन और दर्शन का आनंद मिलता है।
यहां 1 से 3 सितंबर तक बड़ी संख्या में पहुंचे हरिशरणम परिवार सदस्यों ने श्रीगंगेनंदन के द्वारा प्रवाहित आत्म ज्ञान गंगा की धाराओं से आध्यात्मिक भक्ति रस का आचमन किया।
आयोजक सुरेश सुखेजा ने समस्त ॐ हरिशरणम परिवार की ओर से बीकानेर सहित विभिन्न शहरों से आए सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
महाराज ने अपने तय आत्म ज्ञान यज्ञ आयोजनों में सम्मिलित होने के लिए नई दिल्ली की ओर प्रवास यात्रा आरंभ की।
महाराज का बीकानेर में यह तीसरा आध्यात्मिक यात्रा प्रवास था। महाराज इससे पूर्व 2019 और 2021 में बीकानेर आए थे।












यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...