भारत... कांग्रेस बीकानेर में करने जा रही यह...
दिनाक 5 सितंबर 2023
भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम चरण के एक साल पूरा होने पर कार्यक्रम
शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी करेगी संयुक्त पदयात्रा,
बीकानेर 5 सितंबर - राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम चरण के एक साल पूर्ण होने पर। बीकानेर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी इस ऐतिहासिक दिवस पर संयुक्त पदयात्रा करेगी।
जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की 7 सितंबर 2023 को शाम 5 बजे रतन बिहारी पार्क से पब्लिक पार्क स्थित इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा स्थल तक कांग्रेस जन पदयात्रा करेंगे।
पदयात्रा में जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेतागण, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, विधानसभा और लोकसभा प्रत्याशी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, निकायो के अध्यक्ष, सरपंच, पंच सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, बीकानेर नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदजन,पार्षद प्रत्यासी पंच सरपंच प्रत्याशी, जिला परिषद सदस्य गण, जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, सहित सभी विभागों, प्रकोष्ठों, और कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के प्रदेश और जिला पदाधिकारी अपनी भागीदारी निभायेंगे।
कार्यक्रम
दिनाक - 7 सितंबर 2023
समय - शाम 5 बजे
स्थान - रतन बिहारी पार्क बीकानेर




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...