भाविप बीकाणा ने एमपी कालोनी में मनाया गुरु वंदन छात्र अभिनंदन
बीकानेर
भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई द्वारा आज अधिशा अकादमी विद्यालय, मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में परिषद का राष्ट्रीय प्रकल्प *गुरु वंदन छात्र अभिनंदन* कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में विद्यालय के विभिन्न वर्गों से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। उनके गुरुओं का भी अभिनंदन किया गया ।
भारत माता व प्रेरणा पुंज स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगीत वंदेमातरम गान के बाद भाविप संबंधित जानकारी, स्थापना, उद्देश्य एवं कार्यों के बारे में बताया गया।
मुख्य वक्ता नरेंद्र सिंह राठौड़ थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं जगदीश पुंशी और आनन्द सोनी द्वारा की गई । बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला।
मातृशक्ति भी उपस्थित थी। कार्यक्रम में नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई ।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...