एमजीएसयू में संवाद : राजस्थान मिशन-2030
राजस्थान मिशन-2030 के संबंध में हितधारकों के साथ गहन परामर्श करने के संदर्भ में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में आज संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने की।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय क्षेत्राधिकार के संभागीय शिक्षाविद् प्रबुद्धजन, अभिभावक, पूर्व छात्र परिषद् के सदस्य, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं शिक्षक संघों के प्रतिनिधियों के साथ गहन विचार-विमर्श कर राजस्थान मिशन-2030 के संबंध उच्च शिक्षा के विकास से जुडे़ हुए सभी पहलुओं पर सुझाव प्राप्त किये गए।
सुझावों के संदर्भ दस्तावेज तैयार कर रिपोर्ट राज्य सरकार को भिजवाई जाएगी।
परामर्श कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समुदाय का मिशन 2030 में महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। उन्होंने वर्तमान समय में देश में लागू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के संदर्भ सभी हितधारकों को शिक्षा नीति के अनुरूप अपने आप को तैयार करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब ऐसे दस्तावेज व्यापक विचार-विमर्श के पश्चात् तैयार होगे तो निश्चित रूप से विकसित राजस्थान 2030 का सपना साकार होगा। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वे राज्य सरकार की भावना के अनुरूप उच्च शिक्षा का दस्तावेज तैयार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। आचार्य दीक्षित ने उच्च शिक्षा में मातृभाषा में शिक्षा देने व देश की गौरवशाली ज्ञान परम्परा के अनुरूप कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। विश्वविद्यालय कुलसचिव श्री अरूण प्रकाश शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजस्थान को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाना है। राज्य के सर्वागीण विकास हेतु मिशन-2030 को दस्तावेज तैयार किया जा रहा है उस हेतु समस्त विद्यार्थी राज्य सरकार द्वारा तैयार वेबसाइट, पोर्टल अथवा लिखित में अपने सुझाव दे सकते है।
इस हेतु विश्वविद्यालय द्वारा आगामी दिनों में निबन्ध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी।
कार्यक्रम संयोजक प्रो. राजाराम चोयल ने कार्यक्रम कर उपादेयता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के सह-संयोजक डाॅ. अभिषेक वशिष्ठ ने राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश एवं किये जाने वाले कार्यो के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी। अतिरिक्त कुलसचिव डाॅ. बिट्ठल बिस्सा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के चहुमुँखी विकास, खुशहाली एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए राजस्थान मिशन-2030 प्रारम्भ किया गया है।
सरकार का प्रयास है कि राजस्थान वर्ष 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बने। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार विकसित राजस्थान-2030 दस्तावेज तैयार कर रही है। बीकानेर से शिक्षाविद् प्रो. जी.पी. सिंह, प्रो. रविन्द मंगल, श्रीगंगानगर से श्री बी.एस. रतन, चूरू से डाॅ. शेर मोहम्मद विश्वविद्यालय आई.क्यू.ए.सी. निदेशक डाॅ. धर्मेश हरवानी, डाॅ. विजय श्री, डाॅ. शालिनी मूलचंदानी, श्री उमेश शर्मा सहित अनेक विद्यार्थियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव परिचर्चा के दौरान दिये। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. अभिषेक वशिष्ठ द्वारा किया गया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...