रक्तदान से बचाया जा सकता है जरूरतमंद का जीवन: ऊर्जा मंत्री
बीकानेर, 3 सितंबर। विश्नोई धर्मशाला में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने किया। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि रक्तदान महादान होता है। स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदाता द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन की रक्षा कर सकता है। शिविर में 101 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।
शिविर में उपखंड अधिकारी पवन कुमार, महेंद्र कल्ला, डॉ. बजरंग टाक, डॉ. अशोक सोखल, जादूगर आँचल कुमावत, श्री कुम्हार महासभा जिलाध्यक्ष रामलाल भोभरिया, कोलायत उपप्रधान रेवंत राम संवाल थे।
पीबीएम अस्पताल की रक्तदान टीम के प्रभारी डॉक्टर कुलदीप मेहरा ने अपनी सेवाएं दी।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...