हौजमालो : सिंधी छैज से जमाया रंग
*सिंधी समाज*
*चालिहा महोत्सव*
हौजमालो : सिंधी छैज से जमाया रंग
*दिनांक 03.08.2023 शुक्रवार
*संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल* के संयुक्त तत्वावधान में *चालिहा महोत्सव* के बीसवें दिन सिंधु सभा महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी ने बताया कि सिंधी छैज परम्परा सिंध प्रांत से चली आ रही है।
समाज के प्रत्येक धार्मिक कार्यक्रम में *सिंधी छैज* का आयोजन अवश्य किया जाता है। आज महिलाओं और युवाओं ने इस अवसर पर सिंथी संस्कृति और परंपरा के अनुसार सिंधी लोक गीत व भजनों और छैज की प्रस्तुति दी।
इस आयोजन में दादी कलावती, दादी रूखमणी, कमला सदारंगानी, भारती गुवालानी, मनीष भगत, चन्दावती हरवानी, लाजवंती ढोलवानी, मधु सादवानी, पीहू वासवानी व कांता हेमनानी ने सुमधुर गीत व भजनों को गाकर समां बांधा।
रजनी सरिता गुवालानी, पूनम गुवालानी देवी रेखा गोपी ज्योति निम्मा विद्या पूनम रुकमणी प्रीति वर्षा निर्मला लता कविता दिव्या टोनी भारती सिमरन हरमनप्रीत गुंजन माया रेखा काजल मुस्कान पूजा जया जिया पूजा मुस्कान आदि ने सिंधी छैज में अपना योगदान दिया। नन्हीं हेजल कार्तिक वंशिका वरूण वेदिका हिमानी तन्वी ने भी डांडिया में अपने हाथ आजमाये।
आज के मुख्य अतिथि सिंधु सभा के सह संभाग प्रभारी हासानंद मंगवानी थे। विशिष्ट अतिथि अनिल डेम्बला घनश्याम सदारंगानी व तेजप्रकाश वलीरमानी थे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...