दो स्टांप विक्रेता दोस्तों के शव नहर में मिले
अनूपगढ़। तहसील में स्टांप विक्रेता दो दोस्तों के शव रविवार को आईजीएनपी नहर में मिले। दोनों दोस्त शनिवार को शाम से लापता थे। आज इंदिरा गांधी नहर की अनूपगढ़ शाखा में उनके शव गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम को मिले। बताया जा रहा है कि दोनों में 15 वर्ष से गहरी दोस्ती थी।
गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने करीब 16 घंटे की तलाश के बाद पहला शव निकाला। वहीं दूसरा शव 18 घंटे बाद मिला। घड़साना पुलिस ने दोनों के शव
को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
तहसील में स्टांप बेचने वाले ठाकर राम वर्मा के मुताबिक घड़साना के 9 जीड़ी ए निवासी मिट्ठू राम लूना (32) पुत्र उदमी राम और 2 जीडी बी निवासी चुन्नी लाल(42) पुत्र ईशर राम शनिवार शाम 6 बजे से लापता थे।
शाम 6.30 बजे उन्हें किसी परिचित से सूचना मिली की घड़साना से लगभग 7 किलोमीटर दूर गांव 21 एएस के पास नहर की पुली पर मिट्ठू राम की बाइक लावारिस हालत में मिली। जिसके बाद वो मौके पर पहुंचा।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...