निर्माण श्रमिकों की प्रदेश स्तरीय बैठक धरणीधर महादेव मंदिर में होगी
03 अगस्त, बीकानेर। राजस्थान निर्माण मजदूर महासंघ के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर संघ के पदाधिकारियों व निर्माण श्रमिकों की प्रदेश स्तरीय बैठक 04 अगस्त शुक्रवार को होगी।
दोपहर 2:00 बजे धरणीधर महादेव मंदिर परिसर में शुरू होने वाली बैठक में प्रत्येक जिले के पदाधिकारी व सदस्य शामिल होगे।
प्रदेश स्तरीय आयोजन टीम ने बताया कि निर्माण श्रमिकों का सम्मेलन बीकानेर में पहली मर्तबा होने जा रहा है।
बाहर से आने वाले पदाधिकारियों व सदस्यों के लिए माकूल व्यवस्था नवीन आचार्य और बीकानेर की टीम करेगी।
बैठक में निर्माण श्रमिकों की समस्यायों पर प्रदेश स्तरीय चर्चा होगी।
महासंघ की प्रदेशाध्यक्ष शबनम बानौ ने बताया कि बीओसीडब्लयू बोर्ड ने जिन योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल रखा है उन पर बैठक में गहन विचार विर्मश किया जायेगा।
महासंघ अपनी भावी रणनीति को साकार रूप देने के लिए सोए हुए शासन प्रशासन को राज्य स्तर पर जगाने के लिए सड़कों पर उतरेगा।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...