शहर कांग्रेस जश्न में डूबी
राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाली,
बीकानेर 7 अगस्त -
बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न में डूबे रहे। शहर के हृदय स्थल कोटगेट पर कांग्रेस नेता कार्यकर्ता आ जुटे। भरी दुपहर में वहां आतिशबाजी की गई। एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इसका कारण रहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाली की अधिसूचना जारी होना।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में वक्ता नेताओं ने न्याय की विजय और संविधान पर विश्वास व्यक्त किया।
गहलोत के नेतृत्व में संगठन महासचिव नितिन वत्सस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...